फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला

Sun, 26 Jun 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रसड़ा में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन करते मथुरा डिग्री कालेज के छात्र। - फोटो : balia
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्यारे लाल चौराहा पर चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान युवाओं ने चीन के विरोध में नारे लगाए। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने श्रीनाथ बाबा मठ से पैदल जुलूस निकाल कस्बा का भ्रमण कर प्यारे लाल चौराहे पर पहुंचे। तत्पश्चात रामलीला मैदान में बैठक की।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए हियुवा के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि भारत को महाशक्ति के रूप में उभरता देख चीन हतोत्साहित हो गया है। जिसके कारण वे पाकिस्तान के इशारे पर एनएसजी में भारत का विरोध कर रहा है। जिसे भारतवासी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति के विरूद्ध आक्रोश जताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर संजय जायसवाल, विवेक सिंह, राजा सोनी, शिवजी सोनी, पवन सिंह, संदीप सिंह, सोनू, राहुल, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें