फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ढाई लाख का सामान उड़ाया

Sun, 20 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 छत और दरवाजे पर सोना गिरा मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

 हरदिया गांव के राजेश कुमार सिंह का परिवार रोज की तरह भोजन करने के बाद कुछ लोग छत पर तथा कुछ दरवाजे पर सोने चले गए। मध्य रात्रि के बाद चोर मकान के पीछे लगी खिड़की का ग्रील उखाड़कर कमरे में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा नौ तोला सोने का आभूषण सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को भोर में जब परिवार की महिलाएं शौच के लिए मकान के पीछे खेत में जा रही थीं तो कमरे का ग्रील टूटा देख शोर मचाईं। महिलाओं के शोर को सुन परिवार के सदस्य तथा आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने तत्काल चोरी की सूचना थाने को दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित राजेश सिंह ने तहरीर में नौ तोला सोना, 50 हजार रुपये नगदी समेत हजारों रुपये का    अन्य कीमती सामान चोरी होने का उल्लेख किया है। इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया       कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है।    पुलिस छानबीन कर रही है। एसओ ने बताया कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें