फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया

विज्ञापन
सुखपुरा क्षेत्र के कुर्थिया गांव निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह के घर म? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले के सिकंदरपुर और सुखपुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात छह स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं। इन वारदातों में चोर लाखों का सामान उठा ले गए। सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह के घर चोर छत के रास्ते से घुसे और ऊपर के कमरे की खिड़की में लगे ग्रिल को उखाड़ दिया। चोर दो लाख अस्सी हजार रुपये नगद सहित पांच लाख से अधिक के गहने उठा ले गए। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग छत पर गए तो कमरे में गोदरेज की अलमारी सहित चार बक्सा व चार-पांच सूटकेस टूटे हुए पड़े थे। बृजनाथ सिंह ने पुलिस को सूचना दी। बृजनाथ सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग नीचे अपने-अपने कमरों में रहते हैं। ऊपर के कमरे में छोटे भाई विनय कुमार सिंह जो हावड़ा में पार्षद हैं का सामान रखा है। वे हावड़ा में रहते हैं और जब गांव आते हैं तो कमरा खोलते हैं अन्यथा वह बंद ही रहता है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने की जांच की जा रही है, शीघ्र ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन

करनई गांव निवासी मनजी ठाकुर व मोहन ठाकुर के मकान में सेंध लगाकर चोरों ने गेहूं, चावल की कई बोरियां ,कपड़े व अन्य हजारों रुपयों के कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने बगल में स्थित शनि वर्मा के मकान के छत से होकर आंगन में उतरने के बाद मुख्य दरवाजा खोल दिया और नगद एक हजार रुपये सहित मोबाइल व और अन्य कीमती सामान लेकर चलते बने। प्राथमिक विद्यालय के समीप राजभर बस्ती में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों के जाग जाने के कारण चोरों को भागना पड़ा। सिकंदरपुर : बरवा चट्टी पर गुरुवार की रात चोरों ने दो गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बरवा गांव निवासी मुसाफिर गुप्ता की दुकान बरवा चट्टी पर चाय पकौड़ी और समोसे की है। गुरुवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा है और उसमें रखा रिफाइंड तेल, मैदा व बर्तन आदि गायब हैं। वहीं बगल में बरवा गांव निवासी हरिहर राम की साइकिल मरम्मत व जूते चप्पल की दुकान है, उनके भी दुकान का ताला टूटा था और साइकिल के छोटे-छोटे पार्ट गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें