बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में 18 अप्रैल को हुए गोलीकांड में घायल लालजी यादव की शुक्रवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। लालजी की मौत की खबर के बाद फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
18 अप्रैल को गांव में आपसी तनातनी व रंजिश को लेकर लामबंद हुए दो पक्षों में अचानक से हुई फायरिंग में एक पक्ष के लालजी को पेट मे गोली लगी थी। जिसके बाद गंभीर हालत में लालजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत खराब देख वाराणसी इलाज के लिए भेजा गया था। मामले में घायल लालजी की मां संझारिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लालजी की मौत के बाद एक बार फिर गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया।