फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग की उदासीनता के कारण चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। काश! राजस्व विभाग बीते दो दशक से अधिक समय से चले आ रहे विवाद की ठोस पहल कर इस मामले का निस्तारण कर दिया होता तो आज पूर्व सांसद के पौत्र प्रियांशु गोली का शिकार नहीं हुआ होता। लेकिन राजस्व विभाग इस विवाद में दोनों पक्षों को उलझाते हुए कभी एक पक्ष में तो कभी दूसरे पक्ष में आदेश देकर उलझाए रखा, जिसका नतीजा रहा है कि शनिवार की सुबह एक पक्ष ने गोली चला दी और प्रियांशु घायल हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि बैरिया थाना क्षेत्र के नेका राय के टोला गांव में बीते शनिवार को विवादित भूमि को एक पक्ष द्वारा जोताई करा दिए जाने पर दूसरे पक्ष द्वारा जोताई करने से मना किया गया। जिसको लेकर बात इतनी बिगड़ी की गोली तक चल गई और वह गोली पूर्व सांसद भरत सिंह के चचेरे भाई स्वर्गीय परशुराम सिंह के पौत्र प्रियांशु सिंह को लग गई। संयोग अच्छा रहा कि गोली दाहिने बांह में लगी। लेकिन यह मामला आखिर इस स्थिति में क्यों आया। इस भूमि का विवाद वर्ष 1996 से चला आ रहा है। राजस्व विभाग द्वारा इतने वर्ष बीतने के बावजूद भी इस भूमि से संबंधित ठोस निर्णय अब तक नहीं लिया गया। इस भूमि से संबंधित निर्णय कभी इस पक्ष तो कभी उस पक्ष को देता रहा। इससे दोनों पक्षों में कटुता बढ़ती गई और शनिवार को ऐसी स्थिति पैदा हुई कि गोली तक चल गई। इस भूमि से संबंधित मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। वहीं, दोनों गांवों में तनाव है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस क तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें