फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
नगर के लोहापट्टी मोहल्ला में अवैध अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। कस्बा में मंगलवार की शाम अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा और बाजार में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी के संयुक्त निर्देशन में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बैरिया बाजार में पक्का निर्माण के बाद सड़क की पटरियों को टिन शेड लगाकर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था। एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार कराया था कि अतिक्रमणकारी खुद अतिक्रमण हटा लें अन्यथा शासन के आदेश के अनुपालन के क्रम में बुलडोजर चलवाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नही पड़ा। इसके बाद मंगलवार की शाम तहसीलदार संजय सिंह, अधिशासी अधिकारी, आसुतोष ओझा, चौकी इंचार्ज सुशील सिंह फोर्स के साथ सड़क पर उतरे व बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराना शुरू किया। दो-तीन लोगों का अवैध निर्माण ध्वस्त हुआ जिसे देखकर दुकानदार धड़ाधड़ अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने लगे। बुलडोजर काफी देर तक बाजार में खड़ा रहा लोगो ने स्वयं अवैध अतिक्रमण हटा लिया। जिस समय बाजार में अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था उस समय एनएच 31 पर जाम की स्थिति हो गई।
छह दुकानें तोड़ीं, वसूला जुर्माना
बलिया। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में बुधवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लोहापट्टी से संजय मार्केट तक चले अभियान में छह दुकानों को ध्वस्त किया गया। एक दुकानदार से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और नपा की संयुक्त टीम ने लोहपटटी से लेकर गुदरी बाजार होते हुए संजय मार्केट तक शेड लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया और अवैध निर्माण को हटाया। पुलिस के साथ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में नपा कर्मी प्रमोद सिंह, सनी, प्रवीन, राजन पटवा, ट्रैक्टर जेसीबी के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। जहां जेसीबी मशीन और प्रशासनिक अमले को देखकर अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही। अतिक्रमण हटाने गई टीम ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने मे कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें