नगरा थाना क्षेत्र के इंदासों गांव में भैंस ने अपने मालिक को बुधवार को दोपहर बाद नहर में फेंक दिया जिससे व डूब गए। घर की महिलाओं के शोर करने पर युवकों ने तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसका शव मिला। परिजन शव को पीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नन्हेलाल चौहान 50 गांव के पास से गुजर रही तुर्तीपार मुख्य नहर के किनारे बने मकान में सपरिवार रहते थे। घटना के दिन वह भैंस को धोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच भैंस ने सींग से उठा कर नहर में फेंक दिया। नहर में इस समय पर्याप्त जलापूर्ति हो रही है। नन्हेलाल गहरे पानी में चले गए। घर की महिलाओं ने चिल्लाना शुरु कर दिया। गांव के युवक पानी में ढूंढने लगे। कुछ समय बाद उनका शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।