फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: बसपा विधायक और भाजपा के मंत्री के बीच जुबानी जंग जारी, दयाशंकर बोले- उमाशंकर के पिता बेचते थे तेल

Sun, 17 Aug 2025 11:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और बीजेपी के मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच अब परिवारों को भी घसीटा जा रहा है। एक बयान का पलटवार करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह के पिता तेल बेचते थे। 
विज्ञापन
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और बीजेपी के मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर के कटहल नाला पुल के उद्घाटन को लेकर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और बीजेपी के मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। विवाद में परिवारों को भी घसीटा जा रहा है।

विज्ञापन


उमाशंकर सिंह ने दयाशंकर सिंह को ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह बलिया आकर उसे लूटने का आरोप लगाया है। पलटवार करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह के पिता तेल बेचते थे। दयाशंकर सिंह ने यह बयान स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को दिया। वहीं, उमाशंकर ने अपने आवास पर एक चैनल से उक्त बातें कही थीं। 

विधायक उमाशंकर सिंह के पिता घुरहू सिंह मूल रूप से रसड़ा के पास खनवर गांव के रहने वाले हैं। घुरहू सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। रिटायरमेंट के बाद वह सरकारी राशन गल्ले की दुकान संचालित करते थे। उम्र की ढलान की वजह से उन्होंने दुकान सरेंडर कर दी थी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मामा मैनेजर सिंह बलिया के द्वावा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। वह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; ये कैसी व्यवस्था: आठ साल से बिना डॉक्टर के चल रहा ये अस्पताल, फार्मासिस्ट के छुट्टी जाने पर लटक जाता है ताला

Trending Videos
विज्ञापन

ये था विवाद
पिछले दिनों बाढ़ की वजह से कटहल नाले पर बना पुराना पुल कुछ क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे की आशंका पर पीडब्ल्यूडी ने बिना उद्घाटन के ही नए पुल पर आवागमन शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह बिफर पड़े थे।

उन्होंने बीच सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हड़काया था। आरोप लगाया था कि ये अधिकारी बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से दफ्तर चला रहे हैं। इसके जवाब में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने भी मंत्री पर आरोप लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें