भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिला सदस्यों के खिलाफ बसपा द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रेलवे चौराहों पर बसपा प्रमुख मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दकी का पुतला दहन किया। इसके पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने बसपा नेताओं की रवैए की आलोचना की।
धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि गलत बयान देने पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर को पार्टी ने निष्कासित कर दिया। साथ ही कानून भी अपना काम कर रहा है। लेकिन दयाशंकर के परिवार की महिला सदस्यों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर बसपा ने अपनी ओछी मानसिकता का खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक नसीमुद्दीन सिद्दकी और रामअचल राजभर की गिरफ्तारी और मायावती द्वारा सांसद में माफी मांगने की कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर विश्राम सिंह, यशवंत सिंह, श्रीनारायण, सखीचंद्र राजभर, संजय सिंह, क्रांति सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
गड़वार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के त्रिकालपुर तिराहे पर बेटी के सम्मान में छात्रनेताओं ने पूर्व सीएम मायावती, रामअंचल राजभर, नसीमुद्दीन सिद्दकी, विधायक उमाशंकर सिंह की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई।
छात्रनेता अरविंद सिंह ने बसपा नेताओं को कोसा। इस मौके पर हिमांशु सिंह, अभय सिंह, आकाश, पिंटू उपाध्याय, अनूप सिंह, यशलोक सिंह, नागा गुप्त, मनोज यादव, चुनमुन, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
बांसडीहरोडः छात्रसंघ युवा मोर्चा के नेता भैया अमित सिंह के नेतृत्व में बांसडीहरोड तीन मुहानी पर मायावती का पुतला फूंका गया। गोपाल सिंह ने कहा कि बुधवार को बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में कार्यक्रम को देखते हुए बलिया बंदी को सफल बनाने की अपील की। भैया अमित ने बसपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। इस मौके पर छात्र नेता आशीष प्रताप सिंह, चंदन यादव, अनिल सिंह, पप्पू मिश्र, शिव कुमार गुप्त, निशांत सिंह, शैलेंद्र यादव, दीनबंधु, धनंजय सिंह, रवि पांडेय, हरिश सिंह, जेपी गिरी, छोटू पाठक, अजीत आदि रहे।
दुबहरः भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर के पत्नी एवं पुत्री पर बसपा नेताओं द्वारा किए गए टिप्पणी के विरोध में क्षेत्र के क्षत्रीय समाज के लोगों ने ठाकुर विनोद सिंह के नेतृत्व में सहरसपाली ढाले पर मायावती का पुतला फूंका। कहा कि राजनीति में मर्यादा का पालन अति आवश्यक है। कहा कि बसपा सुप्रीमो जब तक अपने नेताओं को पार्टी के पदों से निलंबित नहीं करती तब तक क्षत्रीय समाज का आंदोलन पूरे जनपद मेें क्रमवार चलता रहेगा। इस मौके पर भीखम सिंह, बिट्टू सिंह, पिंकू सिंह, गुड्डन सिंह, बड़क सिंह, गोलू सिंह, गुड्डू सिंह, पंकज, रमेश, विनोद आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, मंगलवार की शाम सतीशचंद्र कालेज के पूर्व महामंत्री डा. राजेश शुक्ला के नेतृत्व में मायावती का पुतला फुं क कर बसपा नेताओं की दयाशंकर सिंह के पत्नी बेटी पर किए गए अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की गई। इस मौके पर मदन यादव, अनिल यादव, डा. कांतेश्वर ङ्क्षसह, सत्यम शुक्ला, नागेंद्र पाठक, सोनू शुक्ला, प्रेमप्रताप साहनी, श्रीपति शुक्ला, शैलेंद्र सिंह आदि लोग रहे। वहीं लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक समिति की बैठक में बसपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई।