फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम के विरोध में गरजे बसपाई, कहा- भाजपा मतलब धोखाधड़ी

Tue, 11 Apr 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष राम के नेतृत्व में विस चुनाव में भाजपा द्वारा ईवीएम में धांधली किए जाने के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के सातों विधानसभा के बसपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


धरना सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के जोन कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने कहा कि भाजपा इस प्रदेश और देश में धार्मिक उन्माद पैदा करके लोगों का अमन-चैन खत्म करना चाहती है। एक तरफ भाजपा अंबेडकर जयंती मनाने का ड्रामा करती है तो दूसरी तरफ संविधान के निर्माता लोक तंत्र के जनक का अपमान करती है।

ईवीएम में धोखाधड़ी और हेराफेरी करके सरकार बनाने का काम किया जो जनता के भावनाओं, अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर अपराध करने का काम किया। उपनेता व विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा जनता के बीच अपना जनाधार बिलकुल खो चुकी है।
विज्ञापन


आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है। वहीं भाजपा को लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है। ईवीएम हेराफेरी करने के अलावा भाजपा के पास और कोई विकल्प नहीं रह गया है।

पूर्व मंत्री एवं मुख्य कोआर्डिनेटर अंबिका चौधरी ने कहा कि पहले के जमाने में राजतंत्र था, तो जैसा राजा वैसी सरकार है। वोट देने का अधिकार संविधान में दिया गया है जिसको प्रयोग करके जनता अपना सरकार चुनती है। लेकिन ईवीएम में छेड़छाड़ कर लोगोें का मताधिकार भी भाजपा सरकार ने छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें