फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रधानाध्यापकों का बीएसए ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने शुक्रवार को तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन भुगतान अग्रिम आदेश तक रोक दिया। जबकि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके अलावा, बीएसए ने तीन प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह के अंदर खामियों को दुरुस्त करने की चेतावनी दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को शिक्षा क्षेत्र पंदह के छह और शिक्षा क्षेत्र गड़वार के एक प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान बीएसए को परिषदीय स्कूलों में विद्युतीकरण नहीं होने, शौचालय नहीं होने के अलावा आपरेशन कायाकल्प के कार्य नहीं होने के अतिरिक्त तमाम खामियां मिलीं थी। इसका संज्ञान लेते हुए बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय हरिपुर की प्रधानाध्यापक पुष्पा वर्मा, प्राथमिक विद्यालय, सरदहीं के प्रधानाध्यापक उमाशंकर यादव, प्राथमिक विद्यालय, चवरी के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार गप्ता का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। जबकि प्राथमिक विद्यालय, खेजुरी नं. तीन के प्रधानाध्यापक सैफुद्दीन अंसारी के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। इसके अलावा, बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय, खेजुरी नं. एक के प्रधानाध्यापक श्याम प्रकाश सिंह, प्राथमिक विद्यालय खड़सरा नं. एक के प्रधानाध्यापक विंधू गोड और शिक्षा क्षेत्र गड़वार के अराजी पटपर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार गुप्ता को एक सप्ताह के अंदर विद्यालय में अधूरे कार्य को पूरा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें