बाद में गुस्साए लोगों ने खानपुर में हल्दी सहतवार मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि यहां पर अक्सर तार टूट कर गिरता रहता है। एक वर्ष के अन्दर पांच-छह लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। बिजली विभाग को कई बार इसका सूचना दी गई, लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। गुस्साए लोगों को तहसीरदार और सीओ ने किसी तरह समझा बुझाकर कर शांत कराया। इस दौरान चार घंटे सड़क जाम रहा। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी से लिखित अवशासन मिला है। 10-15 दिन के अंदर मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
छठी में आया था जीजा
दो दिन पहले अजय पाण्डेय के लड़के की छठी थी। इसमें वे नशीदीपुर से अपने ससुराल खानपुर आए हुए थे। शनिवार के सुबह अपने साले के साथ शौच के लिए जा रहे थे। टूटकर गिरे तार की चपेटे में दोनों आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।