फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EO आत्महत्या प्रकरण: सीएम को पत्र लिखने के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती, चेयरमैन के न मिलने पर भाई को लिया हिरासत में

Sun, 19 Jul 2020 11:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिले की नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत के मामले में सीओ सिटी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने शनिवार शाम आरोपियों के घर दबिश दी। उनके नहीं मिलने पर पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन भीम गुप्ता के भाई और कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार के भाई को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी चालक चंदन कुमार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

 

आरोपी का घर और मणि मंजरी राय। - फोटो : अमर उजाला।
बीते छह जुलाई की रात नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी  मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
मामले में पुलिस ने मृतका के भाई विजयानन्द राय की तहरीर पर नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार, नगर पंचायत सिकंदरपुर ईओ संजय राव, ईओ के चालक चंदन  कुमार व ठेकेदार सहित अन्य के विरुद्घ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
इनमें से एक आरोपी चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी और पीसीएस अफसर मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। उनके नहीं मिलने पर चेयरमैन व कंप्यूटर आपरेटर के भाई को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें