फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से टूटा एचटी तार, घर में करेंट दौड़ने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। स्थानीय बाजार में दूरभाष केंद्र के पास से मंगलवार की दोपहर पेड़ गिरने से एचटी तार टूटकर गिर गया। इस दौरान वहां स्थित हरिशंकर प्रसाद के मकान में करंट दौड़ गया जिससे अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर आपूर्ति बंद की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बाजार स्थित दूरभाष केंद्र के पास से आधा दर्जन मकानों के ऊपर से होकर एचटी लाइन गुजरा हुआ है। इसे हटाने के लिए लोगों ने कई बार जन प्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन इसे नहीं हटाया गया। बगल के रास्ते से एलटी लाइन गुजरा हुआ है। पूर्व सांसद नीरज शेखर ने अधिकारियों से तार को दुरुस्त करने की बात कही थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को पेड़ गिरने से एचटी तार टूटने के बाद बड़ा हादसा होते-होते बचा। दूरभाष केंद्र के बगल में ही एक कोचिंग सेंटर चलता है, संयोग रहा कि तार टूटने से पांच मिनट पूर्व ही वहां से बच्चे जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें