फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुकान का शटर तोड़कर काउंटर से चुराये 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के स्टेशन मालगोदाम रोड स्थित एक टूल्स सेंटर का शुक्रवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर काउंटर में रखे 40 हजार रुपये चुरा लिए। व्यवसायी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों की तलाश के लिए आसपास के दुकान में लगे सीसी कैमरों का रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के स्टेशन के सामने पुलिस बूथ से महज दो सौ मीटर दूर एनएच- 31 किनारे स्थित एक टूल्स की दुकान के शटर को प्रेशर मशीन से तोड़कर चोरों ने दुकान में घुस कर काउंटर का लाॅक तोड़कर उसमें रखा 40 हजार रुपया चुरा लिया। दुकान के सामने दुकानदार का घर है। सुबह दुकानदार की लड़की कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली तो दुकान के शटर पर नजर पड़ी तो उसने पिता को सूचना दी। दुकानदार तेजप्रकाश गुप्ता दुकान के अंदर देखा तो काउंटर के सभी सामान फर्श पर पड़े थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें