फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 8 बजे से ही तेज धूप, तापमान पहुंचा 40 डिग्री, पिछले साल से एक डिग्री ज्यादा

विज्ञापन
गर्मी में गला तर करने के लिए शर्बत की दुकान पर पानी पीते राहगीर।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक दिन में डेढ़ डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच गया है। पिछले साल 18 अप्रैल को 38 डिग्री अधिकतम तापमान था।
विज्ञापन

तापमान में वृद्धि के कारण सुबह आठ बजे से लेकर शाम के करीब पांच बजे तक भीषण गर्मी का अहसास हुआ। लगातार गर्मी बढ़ने के कारण जिले में हीट वेब की स्थिति बनी हुई है। दिन भर चिलचिलाती धूप के साथ भीषण गर्मी और रात में उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बन रही है। पिछले दिनों बारिश के बाद जिले में लगातार बढ़ती गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह नौ बजे के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगता है, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती जा रही है। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है।
वहीं, बाजारों में भी दोपहर के वक्त चहल-पहल कम रही। शाम होने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ रही है। बाजारों में ठंडे आदि पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। राहगीर, स्कूली बच्चे और दिहाड़ी मजदूर तपती धूप में खासे परेशान नजर आए। सड़क पर चलने वाले बाइक सवार चेहरे को गमछा, मास्क और हेलमेट से ढककर चलते नजर आए, ताकि लू और तेज धूप से बचा जा सके।
विज्ञापन

पूर के संवाददाता के अनुसार चिकित्सक डॉ. मनोज चौरसिया ने भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। तेज धूप और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सांस लेने में दिक्कत और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बताया कि घर से बाहर निकलते समय पानी, ग्लूकोज या अन्य तरल पदार्थ साथ रखें और सिर को गमछा या कपड़े से ढककर निकलें।
विज्ञापन


इन बातों का रखें खास ध्यान
-दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
-घरों में वेंटिलेशन बनाए रखें, खिड़कियां खुली रखें।
-जरूरत पड़ने पर ही एसी और अन्य बिजली उपकरणों का उपयोग करें।
-कार में लाइटर, परफ्यूम, बैटरी जैसी ज्वलनशील वस्तुएं न रखें।
-गैस सिलेंडर को धूप में न रखें।
-वाहन के टायरों में अधिक हवा न भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें