फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल टूटा और घाघरा में बह गया पिकप वाहन

विज्ञापन
सिकंदरपुर के खरीद-दरौली के मध्य घाघरा नदी पर बने टुटा पीपा पुल। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। खरीद-दरौली के मध्य घाघरा नदी पर बने पीपा पुल पर आलू के बोरों से लदा पिकअप अचानक पीपा पुल टूटने से घाघरा में समा गया। चालक व एक अन्य युवक वाहन से कूद गए तो आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। इस बीच पिकअप घाघरा में बह गया। शाम तक उसकी खोज की जा रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आलू के बोरों से लदा पिकअप लेकर चालक सोनू बिहार के व्यापारी शंकर के साथ खरीद दरौली के मध्य बने पीपा पुल से बिहार जा रहा था। नदी के उत्तरी पाट पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा व्यापारी व चालक को वाहन ले जाने से मना किया गया। इसके बाद चालक ने वाहन ले जाने से मना किया तो व्यापारी ने दबाव बनाया। इसके बाद वह जैसे ही वाहन को लेकर पुल पर बीच में पहुंचा। पीपा पुल टूट गया, जिससे चालक व व्यापारी समेत पिकअप वाहन घाघरा में समा गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत से चालक व व्यापारी को बाहर निकाला। जबकि पीपा पुल के नीचे पानी गहरा होने के कारण पिकअप का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें