फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तापमान एक डिग्री लुढ़का, कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में सोमवार को पूरे दिन कड़ाके की ठंड का असर रहा। सुबह घना कोहरा रहा जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। हालांकि कुछ देर बाद कोहरा छंट गया लेकिन पूरे दिन धूप का दर्शन नहीं हुआ। शीतलहर से लोग कांपते रहे और बहुत जरूरी होने पर घरों से निकले। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम जहां 19 डिग्री वहीं न्यूनतम छह डिग्री तक पहुंच गया और हवा की रफ्तार भी अधिक रही। 9.4 किमी की गति से चल रही पछुआ हवा के कारण सोमवार को गलन भरी ठंड में और इजाफा हो गया। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों के कामकाज भी प्रभावित होने लगे हैं। शहर से गांव तक लोग ठंड से बेहाल हैं और अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप पर ठंड से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। बाजार में आने-जाने वाले लोग भी जहां-तहां टायर आदि जला कर शरीर को गर्म करते रहे। सुबह में कोहरा के कारण सड़कों पर वाहनों को लाइट जला कर धीमी गति से ही चलना पड़ा। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त रहा वहीं पशु पक्षी भी बेहाल रहे। कहीं नहीं जल रहा सरकारी अलाव नरहीं। इस बार कड़ाके की ठंड का आगाज दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ और एक सप्ताह से कोहरे का साया बना रहा। एक जनवरी को भगवान भास्कर पर कोहरा भारी पड़ा। सोमवार को सुबह कोहरा का नहीं था लेकिन शीत का प्रकोप जरूर रहा। पूरे दिन सूर्य का दीदार भी नहीं हुआ जिससे लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी का सितम आम जन पर कहर बरपा रहा है। लोग अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने में लगे हुए हैं। पशुपालकों को अपने मवेशियों को ठंड से बचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। किसानों ने ठंड को फसलों के लिए फायदेमंद बताया। लेकिन कड़ाके की ठंड से आम जनता सहित पशु पक्षी भी बेहाल हैं। प्रशासन द्वारा किसी भी चट्टी चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें