मनियर। कस्बा के वार्ड नंबर छह में बेटी के डोली उठने के 24 घंटे पहले बृहस्पतिवार को बड़े पिता की अर्थी निकली। जिससे शादी का माहौल गम में बदल गया। हालांकि रिश्तेदारों से बातचीत के बाद शादी तय तिथि पर ही करने पर सहमति बनी। वार्ड नंबर छह निवासी रामनगीना उपाध्याय की पुत्री की बरात 11 दिसंबर को बड़सरी जागीर से आनी थी। सात दिसंबर को तिलकोत्सव हुआ था। इसी बीच बुधवार की रात दुल्हन के बडे पिता उमापति (64) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार को रिश्तेदारों को बुलाया गया और नियत तिथि पर शादी की रस्म अदा करने की बात होने पर उमापति की अंत्येष्टि कर दी गई।