फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के जश्न के बीच आई मौत की खबर, द्वारपूजा के बाद हुआ ऐसा हादसा; दुल्हन की मौसी की चली गई जान

Mon, 16 Dec 2024 04:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में शादी समारोह के दौरान हादसे से जश्न का माहौल मातम में बदल गया। कार पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में द्वारपूजा से जनवासे में लौट रही कार सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। परिवार में चीख- पुकार मच गई। 

विज्ञापन


यह है मामला 
मधुबनी गांव में कौशल कुमार गुप्ता की बेटी का रविवार को विवाह था। विवाह में चांदपुर से बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद बरात जनवासे में वापस लौट रही थी। इसी बीच शादी में आई कौशल की साली छाता निवासिनी माधुरी देवी भी लॉन जाने के लिए कार में सवार हो गईं। कार पंचायत भवन से 100 मीटर पहले ही पहुंची थी कि असंचुलित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। 

स्थानीय लोगों ने आनन- फानन मौके पर पहुंचकर कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला। जिसमें से 50 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी स्व. शिवजी गुप्ता निवासी छाता को गंभीर चोटें आईं। वहीं पांच वर्षीय मासूम को भी हल्की चोटें आईं। शेष पांच लोग सुरक्षित थे। आनन फानन माधुरी देवी को उपचार के लिए सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही माधुरी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें