फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर 10 सूत्रीय मांग लेकर को दिल्ली कूच करेगा ईंट निर्माता समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विभिन्न मांगों के समर्थन में रविवार को जनपद ईंट निर्माता समिति बलिया के सदस्यों ने फेफना स्थित एक निजी हाल परिसर में बैठक हुई। जिसमें ईंट निर्माताओं के समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही उसके समाधान पर बल दिया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मांगों को लेकर 10 नवंबर दिन सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। साथ ही रामलीला मैदान से संसद तक प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कूच किया जाएगा। महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि यह हड़ताल अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के तत्वावधान में होगा। कहा कि जीएसटी एवं कोयले के रेटों में वृद्धि, ईंट मिट्टी निकासी, श्रम विभाग, पर्यावरण विभाग से हो रही कठिनाई से ईंट निर्माता काफी परेशान है। कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव, अभय कुमार सिंह, अशोक कुमार, अजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, अजीत कुमार, दिनेश, अजनी कुमार तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार ठाकुर, अजीत कुमार, अरविंद सिंह, सत्यदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें