फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में शाखा प्रबंधकों पर कार्रवाई

Fri, 23 Sep 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कामधेनु डेयरी योजना में लापरवाही बरतने वाले स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के  शाखा प्रबंधक सहतवार व बेल्थरारोड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जोनल एवं  रीजनल मैनेजर को पत्र लिखने का निर्देश जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने  दिया है। यह आदेश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में  कामधेनु योजना के तहत ऋण वितरण नहीं करने का मामला प्रकाश में आने के बाद  किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान कई बैंकों के शाखा प्रबंधक अनुपस्थित रहे। जिनके  विरूद्ध जिलाधिकारी ने कार्रवाई करने का आदेश दिया। कामधेनू योजना के  लाभार्थी व बेलहरी निवासी विनोद कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि 50 प्रतिशत  ही लोन प्राप्त हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने शेष धनराशि  देने का निर्देश  पीएनबी को दिया। इसी प्रकार स्टेट बैंक सहतवार शाखा द्वारा ऋण वितरण नहीं  करने और एसबीआई बेल्थरारोड शाखा द्वारा एक लाभार्थी जनवरी से ही दौड़ाने की  शिकायत मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने दोनों मामलों को गम्भीरता से लेते हुए  दोनों शाखा प्रबंधकों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।

कामधेनु  योजना के एक लाभार्थी ने सेंट्रल बैंक से लोन स्वीकृत नहीं होने की शिकायत  पर एलडीएम रंजीत सिंह ने बताया कि बैंक द्वारा कैम्प लगाया जा रहा है। जहां  कैम्प में ही लाभार्थी का ऋण स्वीकृत कर दिया जाएगा। मुख्य पशु  चिकित्साधिकारी डा. सुनील कुमार ने बताया कि कामधेनु योजना का लक्ष्य जिले  में तीन का था जो पूरा हो गया है। मिनी कामधेनू योजना में 10 के लक्ष्य की  स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। जबकि माइक्रो कामधेनु योजना में 20 लक्ष्य के  सापेक्ष 10 का ऋण स्वीकृत हो गया है। जबकि शेष ऋण स्वीकृत का मामला छह माह से लंबित पड़ा हुआ है। ब्रायलर पैरेंट फॉर्म का लक्ष्य एक है। यह बड़ी  योजना है, इसमें धन व जमीन की ज्यादा आवश्यता है। इसलिए इसका लक्ष्य पूरा  होने में दिक्कत   हो रही है। बैठक में सीडीओ   संतोष कुमार के साथ लाभार्थी भी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें