बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के परिखरा स्थित एक होटल में बीते पांच मार्च को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की सोने की ब्रेसलेट चोरी हो गई थी। इसे लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर होटल के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा कर लिया है।
थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच मार्च को तिखमपुर स्थित एक होटल में अपने एक मित्र की शादी के दौरान वे रात को एक कमरे में सोए थे। यहां से उनकी कीमती सोने की ब्रेसलेट उनके हाथ से चुरा ली गई। इसे लेकर होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो आनाकानी शुरु कर दी।
इस दौरान सीसीटीवी कैमरा भी बंद था। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर होटल के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि होटल के कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।