फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चक्की में बोल्डर-पिचिंग, नौरंगा में जियो बैग से रोकेंगे कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। बाढ़ खंड गोरखपुर मंडल के अभियंता विकास सिंह ने गंगा उस पार नौरंगा भुवाल छपरा का दौरा कर ग्राम पंचायत को गंगा की कटान से बचाने के लिए जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि चक्की भगवानपुर में 400 मीटर बोल्डर और पिचिंग की जाएगी।
विज्ञापन

नौरंगा में कटान से बचाने के लिए 400 मीटर जियो बैग का इस्तेमाल होगा। साथ में जो स्थान बच रहा है वहां पर पार्कोपाइन लगाकर काटन गंगा का कटान रोका जाएगा। बताया कि दोनों प्रोजेक्ट पास हो गया है। मार्च महीने में कटानरोधी कार्य किया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुसार किसी भी हालत में ग्राम पंचायत को कटान से रोका जाएगा। नौरंगा चक्की का संपर्क बना रहेगा इसके लिए पक्के बोल्डर पर पिचिंग कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने गोरखपुर मंडल के अभियंता को ग्राम पंचायत के और नदी के इतिहास और भूगोल को बारीकी से परिचय कराया। इस मौके पर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा, एसडीओ एसके प्रियदर्शी, जेई अमरनाथ वर्मा के साथ ही ग्राम पंचायत नौरंगा भुवाल छपरा के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें