फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटखट कान्हा ने लिया जन्म, बजी बधाई

विज्ञापन
नगर के लोहापट्टी स्थित किड्स फस्ट स्टेप स्कूल श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करत? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों, पुलिस लाइन व समस्त थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा जिला कारागार में भी बंदीरक्षकों व बंदियों ने नियमों का पालन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखा तो पुरुषों ने भी व्रत धारण किया। घरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकियां सजाई गईं और भजन कीर्तन चलता रहा। रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होते ही खुशियां मनाई गईं। घरों में महिलाओं ने सोहर गाकर खुशियां मनाईं। भगवान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरोना के चलते स्थगित रहे। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर, पुलिस लाइन, समस्त थाना व जिला कारागार में भगवान श्रीकृष्ण की पूजन-अर्चन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। मंगलवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। जन्म लेते ही लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा के जयकारे लगाए। इस दौरान महिलाओं ने जुग-जुग जियस ललनवा..। नंद बाबा के घर बाजे बधइया.. आदि सोहर प्रस्तुत किया। नगर के पुलिस लाइन स्थित मंदिर में विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई थी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी एके सिंह, सदर सीओ चंद्रकेश सिंह आदि मौजूद रहे। प्रत्येक वर्ष बनने वाले पांडाल इस वर्ष कोरोना के चलते नहीं बनाए गए है और नाही कहीं भी सांस्कृतिक कार्यक्रम ही आयोजित किए गए है। इस वर्ष लोगों ने कोरोना के चलते किसी तरह कोरम पूरा कर परिवार के मंगलमय की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें