फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लखनऊ के होटल के बाथरूम में मिला पूर्व सैनिक का शव

विज्ञापन
मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरघट्टा खास के नवकागांव निवासी पूर्व सैनिक सुनील साहनी की म
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के ककरघट्टा खास ग्राम पंचायत के नवकागांव निवासी पूर्व सैनिक सुनील कुमार साहनी (43)की लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव होटल के बाथरूम से बरामद किया गया। हाथ की नस कटी होने और मौके पर भारी मात्रा में खून मिलने की चर्चाओं के बीच उनकी मौत का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


रीना देवी ने बताया कि उनके पति सुनील कुमार साहनी वर्ष 2005 में गढ़वाल राइफल्स में क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे। करीब 20 वर्षों तक सेना में सेवा देने के बाद वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद गाजियाबाद के गोविंदपुरम में मकान बनाकर 11 वर्षीय बेटी प्रियल और छह वर्षीय बेटे अयांश के साथ दोनों रह रहे थे।

बताया गया कि सुनील एक नवंबर को पेट की परीक्षा देने की बात कहकर लखनऊ गए थे। दो नवंबर को उनकी परीक्षा निर्धारित थी। इस दौरान वह एक होटल में ठहरे हुए थे। पांच नवंबर को होटल के बाथरूम में उनका शव मिलने की सूचना पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। लखनऊ पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उनके भाई अनिल कुमार साहनी लखनऊ पहुंचे। पुलिस की आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


चर्चा है कि सुनील के हाथ की नस कटी हुई थी और बाथरूम में काफी खून पड़ा था। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पिता भी वायुसेना से वर्ष 1993 में सेवानिवृत्त हुए थे -सुनील अपने पिता के दो पुत्रों में छोटे थे। उनके पिता भी वायुसेना से वर्ष 1993 में सेवानिवृत्त हुए थे और गांव में ही रहते हैं। जवान बेटे की असामयिक मौत से पिता गुमसुम हैं और घर के दरवाजे पर बैठकर अपनों को निहार रहे हैं। वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक की लहर है।

मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरघट्टा खास के नवकागांव निवासी पूर्व सैनिक सुनील साहनी की म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें