श्रीरामपुर गंगा नदी में डूबने से मृतक अमन कुमार, निवासी घोड़हरा।फाइल फोटो, परिजन
बलिया। शहर के शिवरामपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान डूबे चार किशोरों में बलवंत वर्मा व अमन खरवार के शव को एसडीआरएफ ने शुक्रवार की दोपहर में खोज निकाला। अन्य की तलाश देर शाम तक होती रही। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सदर कोतवाली के शिवरापुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार के दौरान चार किशोर डूब गए थे। प्रशासन की सूचना पर वाराणसी एसडीआरफ की टीम देर रात जिले में पहुंचकर सुबह चारों किशोर की तलाश शुरू की। घटना स्थल पास से बलवंत वर्मा निवासी शीतल दवनी व शाम को अमन खरवार निवासी धोड़हरा को खोज निकाला। देवरिया के लार रोड़ निवासी सन्नी पटेल व शिवन टोला निवासी कृष्णा वर्मा काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिले। इस बाबत कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि दो किशोरों के शव मिले हैं, अन्य की तलाश एसडीआरएफ टीम कर रही है।
श्रीरामपुर गंगा नदी में डूबने से मृतक अमन कुमार, निवासी घोड़हरा।फाइल फोटो, परिजन