फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खून जांच की मशीन और पंखे एक सप्ताह में हो जाएं चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर/नवानगर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को भाग लेने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव वर्मन ने सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी। सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को बुलाकर स्वयं हाजिरी लगाई। लैब में लंबे समय से बंद पड़ी सीबीसी मशीन और बायोकेमिस्ट्री मशीन को एक सप्ताह के भीतर चालू कराने के निर्देश दिए। एक मरीज की शिकायत पर सभी वार्ड में पंखों की व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जब अस्पताल में मौजूद मरीजों ने पर्ची काउंटर को अस्पताल परिसर के अंदर ले जाने से हो रही असुविधा के बाबत शिकायत की तो सीएमओ ने स्पष्ट किया कि जन औषधि केंद्र की स्थापना के कारण पर्ची काउंटर की जगह बदली गई है। उन्होंने कहा कि यह एक अस्थायी व्यवस्था के तहत बाहर इंतजाम किया जाएगा। जन औषधि केंद्र के लिए अस्पताल में दूसरी जगह दी जाएगी । कर्मचारियों की कमी पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. वर्मन ने बताया कि अधीक्षक द्वारा इस संबंध में पत्र भेजा गया है, जल्द ही स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों ने वार्डों में पंखे न होने की शिकायत की। इस पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आज शाम तक सभी वार्डों में पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएमओ का यह निरीक्षण करीब एक घंटे तक चला, जिसमें उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. व्यास कुमार, डॉ. दिग्विज कुमार, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. सतीश कुमार सिंह, डॉ. राजेश आर्य, डॉ. बबुनी आर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें