बांसडीह। कांग्रेस के ब्लॉक कमेटी की बैठक रिटायर्ड कमिश्नर विद्याशंकर पांडेय की अध्यक्षता में उनके आवास पर शुक्रवार को हुई। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेेटी के प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर से शीर्ष नेतृत्व तक संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार होना आम बात हो चुकी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए आम जनता की खुली बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में श्रमिकों को घर पहुंचाने से लेकर भोजन मुहैया कराने का काम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर पाठक, रामदयाल तिवारी, मदन यादव, मुखिया पांडेय, ओंकार तिवारी, हरिकेंद्र सिंह, मुन्ना तिवारी, कन्हैया पांडेय, नन्हे मिश्रा, ददन पांडेय, सत्यम तिवारी, रंजीत तिवारी, अभिजीत सिंह, संजय सिंह, संतोष कुमार पांडेय आदि रहे।