बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने शनिवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित 7 करोड़ से निर्मित 52 विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा ढाई करोड़ की लागत से 30 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल के दौरान 20 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, सामुदायिक शौचालय भवन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विकास कार्य पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता पूर्ण कराया जा रहे हैं। मौके पर खंड विकास अधिकारी सूर्यप्रकाश, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, रुपेश तिवारी, अमरनाथ सिंह, मायापति पांडेय, आनंद मौजूद रहे।