दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्यअतिथि।
- फोटो : BALLIA
भीमपुरा। नगरा ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कसेसर के प्रांगण में हुआ। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथिएसडीएम बेल्थरारोड राजेश कुमार यादव ने किया।
शिक्षा क्षेत्र नगरा के परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दौड़, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी छात्रों का चयन जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरु करने से पहले एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक व बालिका वर्ग में 50 मी., 100 मी., 200 मी., 400 मी. व 800 मी.की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसके बाद विद्यालय कैम्पस में अलग अलग स्थानों पर खो खो, कबड्डी, ऊची कूद, लंबी कूद, थ्रो, आदि क्रीड़ा प्रतियोगिता बालक व बालिकाओं का हुआ। प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले बच्चों को शील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दिया। एबीएसए लालाजी शर्मा ने कहा कि बच्चों के लिए खेल आवश्यक है। खेलकूद से बच्चे स्वस्थ रहते हैं। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि लल्लन सिंह, चंद्रमोहन, चंदन सिंह, रामप्रवेश मौर्या, त्रिवेणी सिंह, देवेन्द्र नाथ सिंह, राकेश सिंह, दिनेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजेश यादव, सुभि गुप्ता आदि रहे।