जयप्रकाशनगर। महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सैनिक मदन शर्मा के साथ की गई मारपीट को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शोभा छपरा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की। पूर्व सैनिकों का कहना था कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर अराजकता व शिवसैनिकों का अत्याचार बढ़ गया है। वहां लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। महाराष्ट्र सरकार उसे नियंत्रित कर पाने में समर्थ नहीं है। बल्कि हाल ही के दिनों में कई ऐसे मामले जनता के सामने आए जिसमें महाराष्ट्र सरकार की गतिविधि पूरी तरह से संदिग्ध हो गई है। देश को दिखाने के लिए नेवीी ऑफिसर के हमलावरों को गिरफ्तारी का नौटंकी करके फिर उन्हें छोड़ दिया जाता है। इस मौके पर पूर्व सैनिक दिलीप सिंह, संतोष सिंह, हरख यादव, त्रिलोकी सिंह, श्रीभगवान यादव, राम दर्शन सिंह, सुरेश सिंह, गिरीश सिंह, अनिल सिंह आदि रहे।