फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नए 52 मरीज मिले पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 4701

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 52 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 4701 हुई। इसमें पहले से भर्ती 4649 में से 3976 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 667 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 58 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 4933 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी। उन्होंने बताया कि बेलहरी के सीताकुंड में नौ, हनुमानगंज के हैबतपुर में तीन, दुबहर के जनाड़ी में चार, सवरूबांध में एक, मनिहारी जसांव में एक, ब्यासी में एक, चिलकहर के गोपालपुर में एक, चिलकहर में एक, बैरिया के बलिहार में एक, नारायणगढ़ में एक, बैयिा में एक, बेरूआरबारी के सुल्तानपुर में एक, कुम्हिया में दो, नवानगर के हुसैनपुर में तीन, आदमपुर में एक, सिकंदरपुर थाना में एक, पंदह के चरचा बरवा में एक, मनियर के निपनिया में दो, बड़सरी जगीर में तीन, बांसडीह के पांडेय का पोखरा में दो, शहर के रामपुर उदयभान में तीन, नगर में एक, कदम चौराहा छोटी मठिया में एक, जापलिनगंज काजी का हाता में एक, हरपुर में एक, बांसडीहरोड में एक, रसड़ा के खड़कपुर में एक, रसड़ा के कमतैला सिंहाई चट्टी पर दो, सोहांव के पीपराकला में एक, कारो में एक पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें