बलिया जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुरा पर चिकित्सक की तैनाती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि विगत कई वर्ष पहले से भवन के साथ ही सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद अभी तक कोई चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है।
बलिया जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुरा पर किसी भी कर्मचारी और चिकित्सक के नहीं रहने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तत्काल चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत कई वर्ष पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर का भवन के साथ ही सारी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक कोई चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि अपने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुरा पहुंचे, जहां स्वाथ्य केंद्र पर ताला बंद मिला। उन्होंने दूरभाष से इसकी सूचना जिलाधिकारी, सीएमओ सहित अन्य स्थानीय अधिकारियों को दिया।
भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि विगत एक सप्ताह पहले इस संबध में ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में मूनजी गोंड, तेजबहुदार रावत, दुर्गेश मिश्रा, चंद्रमा गिरी, बबलू सिंह, रमाशंकर साहनी, रजनीश सिंह, राजकिशोर प्रजापति, कन्हैया कुमार, मुंशी साहनी, लल्लन कुमार, रोहित सिंह, आदि शामिल रहे।