राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला के निर्देश पर बांसडीहरोड- सोनवानी मार्ग स्थित बाजार के समीप सड़
- फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के निर्देश पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार में सड़क पर बने गड्ढों की भराई का कार्य आरंभ किया। छाता मंडल के अध्यक्ष अनुभव सिंह ने कहा कि बांसडीहरोड सोनवानी मार्ग स्थित बांसडीहरोड बाजार के अंतर्गत बड़े -बड़े गड्ढे होने से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में ईट रखकर उनकी भराई की। इस मौके पर विनोद सिंह, ग्राम प्रधान राकेश पटेल, अभिषेक सिंह, अनूप वर्मा ,शनि सिंह ,चुनमुन तिवारी, दिवेश आदि रहे।