फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजपा कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के भगत सिंह तिराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के क्षेत्रीय महामंत्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सदस्यों ने चाइनीज सामानों का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर चाइनीज ऐप्स टिकटाक, लाईकी, यूसी ब्राउजर, हैलो मैक्स प्लेयर आदि का प्रयोग न करने के साथ साथ चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर लवकुश प्रसाद मद्देशिया, मंगल सिंह, विजय शंकर कन्नौजिया, अंकित सिंह, सत्या सिंह, छट्ठू, शिबू राम कन्नौजिया, सोहन साहनी, शाहिल, इदरीसी, अशरफ अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें