फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दुकान का गिरा छज्जा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका से कई बार शिकायत के बाद भी नहीं कराया गया दुकान के छज्जा का मरम्मत
विज्ञापन

बलिया। नगर पालिका की ओर से निर्मित जनता मार्केट की एक दुकान का छज्जा गिरने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दुकान के छज्जा को मरम्मत कराने के लिए कई बार नगरपालिका प्रशासन के पास शिकायत की गई थी। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब पांच दशक पहले जनता मार्केट के नाम से कई दुकानों का निर्माण कराया गया था। जिसमें 40 साल पहले एक दुकान जुबेर अहमद के नाम से आवंटित कराई गई थी। जिसका छज्जा काफी जर्जर हो चुका है। इसकी शिकायत दुकान मालिक के परिजनों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन से की थी। जिस पर नपा प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते गुरुवार को बारिश आने के बाद छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे मुश्ताक अंसारी पुत्र जैनुदीन अंसारी घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें