फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रत्येक लोकसभा में दो लाख नए वोटर बनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यंत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या कटने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।
विज्ञापन

महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकतार्ओं को सतत संपर्क व संवाद की परम्परा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक देना है। प्रत्येक घर की दहलीज और प्रत्येक गांव की चौपाल तक कार्यकर्ता पहुंचे। यह पार्टी का उद्देश्य है। 20 अक्तूबर को सभी मंडलों की कार्यशाला होगी। 28 को सभी बूथों तक एक साथ वोटर लिस्ट पहुंच जाएगा। 29 को मन की बात सुनने के बाद वोटर लिस्ट का वाचन और योजना बनाने का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक लोक सभा में कम से कम दो लाख नए वोटर बनवाना है। जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे, सुनीता श्रीवास्तव, नागेन्द्र पाण्डेय, योगेश सिंह, डा.संजय घोड़े, छट्ठू राम, बब्बन राजभर, धन्नजय कन्नौजिया, शेषनाथ आचार्य, रंजना राय, अमिताभ उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह, संजीव डम्पू, संजय मिश्रा, रामजी सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक यादव, संतोष सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, प्रतुल ओझा, दिनेश तीवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें