फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगलाने वाले राजनीति कर रही भाजपा ः नीरज

Mon, 14 Sep 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बशहीद चौक स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता के आवास पर रविवार देर शाम व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने नगर में बंदी और इससे जुड़ी अन्य घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया। कहा कि भाजपा फूट डालकर बरगलाने वाली राजनीति कर रही है। इस दौरान सांसद नीरज शेखर और कबीना मंत्री नारद राय ने जिले के विकास के लिए संकल्प जताया।
विज्ञापन


बैठक में सांसद ने कहा कि बलिया आने से पहले सोचा था कि चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता से मिलकर विवाद के मामले को समझूंगा और सही हल निकालने का प्रयास करूंगा लेकिन जब पता चला कि पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता के यहां भाजपा का कार्यक्रम है। ऐेसे में उनके यहां जाना उचित नहीं समझा।

कहा कि अब यदि लक्ष्मण गुप्ता मेरे यहां चलकर आते हैं और मामले को रखते हैं, तभी कोई उचित रास्ता निकालने का प्रयास करूंगा। कहा कि मेरे पिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर कहा करते थे कि बलिया के लोगों में सौहार्द दलों से ऊपर उठकर रहा है। कहा कि भाजपा की फूट डालने और बरगलाने वाले राजनीति से उन्हें परहेज है।
विज्ञापन


जिले के व्यापारी किसी के बहकावे में न आएं। सपा सरकार ने जिले को 600 करोड़ की लागत वाला गंगा पर पुल, ट्रामा सेंटर, महिला अस्पताल, इमरजेंसी दिया है। इसके अलावा शहर की सड़कों और करीब डेढ़ दर्जन सब स्टेशन आदि का काम भी दिया है। विशिष्ट अतिथि नारद राय ने कहा कि लक्ष्मण गुप्ता और पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता के भाजपा से उधार लिए आचरण से दुखी हूं।

35 साल से व्यापारियों को साथ रह रहा हूं। कई बार बलिया बंद कराया, लेकिन कभी दूकानदारों को लूटने और मारने का काम नहीं किया। कहा कि जिले के लोगों को बरगलाकर अब तक न कोई सफल हुआ है और न ही होगा। हम बलिया के विकास के संकल्पित हैं। बैठक में लखनलाल, सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डा. विश्राम यादव, नंदगोपाल गुप्त, टुनटुन सर्राफ, भोलू अग्रवाल, प्रभुजी रौनियार, आनंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें