फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी पद के लिए रविशंकर सिंह सहित सात लोगों ने किए नामांकन

Mon, 15 Feb 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया विधान परिषद चुनाव में सपा के सामने अभी तक कोई दिखाई नहीं दे रहा था और जीत का रास्ता भी बिल्कुल आसान और साफ माना जा रहा था। 
विज्ञापन


लेकिन सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के साथ चार अन्य दावेदारों ने भी इस पद के लिए नामांकन किया। भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों के मैदान में आने से सपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती नजर आ रही हैं।

 पिछले दिनों तक राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा रही कि सपा अपने प्रत्याशी को निर्विरोध निकाल सकती है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के चुनावी रण क्षेत्र में आने के बाद अब ऐसा होता संभव नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



जिले में एमएलसी पद पर काबिज होने के लिए सपा ने निवर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू पर दांव लगाया है। अन्य राजनीतिक पार्टियों ने शनिवार तक अपने पत्ता नहीं खोले थे, तब तक जनपद के राजनीतिक गलियारे में सपा प्रत्याशी को निर्विरोध होने की चर्चा गति पकड़ती दिखाई दे रही थी।

लेकिन रविवार को अचानक भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ता खोल और एमएलसी चुनाव की स्थिति को बदल दिया। भाजपा ने ठाकुर अनूप सिंह और कांग्रेस ने नटवर गोयल पर विश्वास जताया।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन के अलावा चार और प्रत्याशी प्रधान के संघ के चंद्रकेश सिंह, निर्दल के रूप में लालमुनी देवी, मदन लाल वर्मा और श्यामनारायण ने भी नामांकन किया। इसके साथ ही मैदान में एमएलसी पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंकते हुए सपा प्रत्याशी को घेरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें