फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक बोले- दिग्विजय के खिलाफ हो देशद्रोह का मुकदमा, पाकिस्तान से प्यार है तो छोड़ दिया जाए बाघा बॉर्डर

Sun, 13 Jun 2021 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी मीडिया क्लब के चैट हाउस में कहा था कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है, तो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करने पर दोबारा विचार कर सकती है। 
विज्ञापन
बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह को मुसलमान और पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है तो बताएं, गाजे-बाजे के साथ उन्हें बाघा बॉर्डर पर छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से दिग्विजय सिंह के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। सुरेंद्र सिंह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


बता दें कि दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी मीडिया क्लब के चैट हाउस में कहा था कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है, तो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करने पर दोबारा विचार कर सकती है। इस बयान पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने उन्हें सलाह देते हुए कहा है कि देश की अस्मिता के खिलाफ बयान देने वाला व्यक्ति क्षत्रिय नहीं हो सकता है। पाकिस्तान के प्रति उनका प्रेम उनके संदर्भ में शंका पैदा कर रहा है कि वह क्या हैं।

उन्होंने कहा कि नेहरू कि कमजोरी के कारण एक देश में दो तरह का कानून लागू हुआ था। इंदिरा गांधी के जमाने में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों का कत्लेआम हुआ। उनकी बहू-बेटियों की इज्जत तार-तार की गई तो तब दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेसी अपना मुंह नहीं खोले। जब साहस दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, तब दोबारा लागू करने की बात कर रहे हैं। अगर नेहरू की जगह पटेल प्रधानमंत्री बने होते तो यह नौबत ही नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें