फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक बोलेः अधिकारियों के संरक्षण में लिपिक कर रहे अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अधिकारियों के संरक्षण में लिपिक शिक्षकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। सुविधा शुल्क न देने पर शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर जिलाधिकारी तुरंत ऐसे भ्रष्ट अधिकारी पर लगाम नहीं लगाती हैं तो उनसे व्यक्तिगत रूप से निबटा जाएगा।
विज्ञापन

अपने आवास पर सोमवार को विधायक ने कहा कि विभाग के अधिकारियों के आचरण से सरकार की छवि खराब हो रही है। बहुआरा ग्राम पंचायत के नौ से अधिक प्राथमिक शिक्षकों का इंक्रीमेंट इसलिए रोक दिया गया है कि बच्चों में एमडीएम का अनाज नहीं वितरित हुआ। अनाज कोटेदार नहीं बांट रहा है तो इसमें शिक्षकों का क्या दोष। जिलाधिकारी इस प्रकरण पर जांच कर उचित कार्रवाई करें। किसी भी हालत में शिक्षकों से अवैध वसूली नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें