फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 70 हजार नए मतदाताओं को जोड़ेगी भाजपा

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्य समिति के बैठक को संबोधित करते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बुधवार को विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए जिले में 70 हजार नए मतदाताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मंडल और बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस-दस हजार मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार में बुधवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मिशन 2022 को लेकर जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाजपा भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए कार्य किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जनता के बीच खुशहाली आई है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनिता श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का नजरिया सकारात्मक है। इसे सहेजने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह, संजय मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें