एनसीसी कार्यालय से संविधान दिव पखवाड़ा के तहत युथ मार्च रैली निकालते कैडेट।
- फोटो : BALLIA
बलिया। 90 बटालियन एनसीसी द्वारा संविधान दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को यूथ रैली निकाली गई। इस दौरान रैली एनसीसी कार्यालय से प्रारंभ होकर टीडी कॉलेज चौराहा, सिविल लाइन होते हुए टाउन डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर जाकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से संविधान दिवस की महत्ता के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूरी मास्क जरूरी के नारे के बारे में राहगीरों को एनसीसी कैडेटों ने विस्तार से बताया। रैली में जनपद के अलग-अलग विद्यालयों के 135 एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया। संवाद