बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में सोमवार की रात भाजपा नेता पर कुछ लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
श्रीनगर गांव निवासी भाजपा नेता रमाशंकर सिंह ने बताया कि रात में मेरे घर के बगल में एक शिक्षामित्र का दरवाजा रात में कुछ लोग पीट रहे थे। मना करने पर कुछ लोग उलझ गए और मारपीट करने लगे। अपने दरवाजे पर आया तो मुझे दौड़ाते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। वहां से इलाज के लिए मैं रेवती अस्पताल पहुंचा, जहां के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आदित्य सिंह ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसएचओ शिव मिलन ने बताया कि नियानुसार कार्रवाई की जा रही है।