रेवती। नगर के बस स्टैंड स्थित एक हॉल में भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने रेवती मडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की चुनाव पूर्व किए गए वादों को शत प्रतिशत पूरा करने आदि उपलब्धियों को गिनाया गया।
भाजपा नेत्री कहा कि धारा 370 हटाने, राम मंदिर को बनवाने और भ्रष्टाचार मिटाने के मुख्य मुद्दों के साथ चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उतरी थी। इन सबका समाधान करने के बाद केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के द्वारा आवास योजना, शौचालय योजना, किसान पेंशन योजना सहित अनेक जन हितकारी योजनाओं को लागू किया। पूर्व की सरकारों की कार्यशैली के जवाब में आज जबरदस्त अन्तर आया है। कहा पूर्व की सरकार में जबरदस्ती जमीन पर कब्जा कर लिया जाता था साथ ही गुण्डा टैक्स लिया जाता था। कर्मचारी खुलेआम लूट खसोट में लिप्त रहा करते थे। आज भाजपा शासन के कारण देश पर आंख उठाने की हिम्मत किसी देश में नहीं है। इस मौक पर आचार्य ओम प्रकाश तिवारी, वैद्यनाथ पाण्डेय,चन्द्रशेखर सिंह, ओंकार नाथ ओझा, विजय बहादुर उपाध्याय, भोला ओझा, पंचदेव यादव, मिथिलेश तिवारी, रघुवर, मिथिलेश सिंह, सुशील पाण्डेय, अजीत मिश्र, रंजन सिह, रोहित सिंह, सुशील सिंह, अरविन्द सिंह, विनोद वर्मा, विपुल सिंह, सर्वदेव उपाध्याय आदि रहे। अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद केशरी व संचालन एडवोकेट अनिल पाडेय ने किया।