फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों की अभद्र भाषा पर बिफरे भाजपाई, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल होने से भाजपाइयों का पारा चढ़ गया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के नेतृत्व में भाजपाई जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। शिकायत पत्र सौंपकर सपाइयों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, विजय जुलूस निकालने, गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। एसपी को वीडियो सौंपकर मामले में गिरफ्तारी की मांग की। वहीं देर शाम अज्ञात पर मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि मतदान और मतगणना के समय सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी और उनके पिता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लाठी-डंडे और असलहे के साथ टीडी कालेज चौराहा और जिला पंचायत परिसर के अगल-बगल एकत्र कराया। ये दिनभर सड़क भर तांडव करते रहे। चुनाव परिणाम के बाद आनंद चौधरी पर विजय जुलूस निकालने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं और राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देने का भी आरोप लगाया गया। कहा कि इससे पार्टी एवं नेताओं के सम्मान की हानि हुई है। इस दौरान नकुल चौबे, विनोद शंकर, जय लड्डू सिंह, मदन राजभर, मनोज सिंह, अजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, सूर्यदेव व उपेंद्र राय हैं।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में सीओ के नेतृत्व में दबिश दी जा रही है। - डॉ विपिन ताडा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें