फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बायोकेमिस्ट्री मशीन बनी शोपीस, 35 तरह की जांचें ठप

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में शोपीस बनी अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री मशीन।संवाद
विज्ञापन
नगरा (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। यहां करीब चार लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री मशीन महीनों से बंद पड़ी है। केमिकल उपलब्ध नहीं होने के कारण मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे मरीजों को 35 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मशीन से लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, बिलीरुबिन समेत कई जरूरी जांचें की जानी हैं। मशीन बंद होने से सीएचसी पर आने वाले मरीजों को इन जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है।
इसके लिए उन्हें 500 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी का सबब बना हुआ है। सिर्फ ग्लूकोमीटर से हो रही शुगर जांच सीएचसी की मौजूदा स्थिति यह है कि यहां फिलहाल सिर्फ शुगर की जांच हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ब्रजेश राय ने बताया कि बायोकेमिस्ट्री मशीन के संचालन के लिए आवश्यक केमिकल की डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें