फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद दर्ज हुआ बाइक चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के टकरसन से बीते जून माह में दो बाइकों की चोरी के संबंध में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। डुमरी गांव के जावेद अंसारी की बाइक बीते 22 जून की शाम टकरसन गांव के पास एक होटल से चोरी हो गयी थी। जिसमें पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इसी प्रकार सुखपुरा थाना क्षेत्र के गुरवा निवासी विवेक यादव की बाइक टकरसन स्थित उनके रिश्तेदार के घर के सामने से चोरी हो गयी थी। पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली और दूसरे ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। न्यायालय जेएम द्वितीय के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने विवेक यादव की बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया। वहीं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जावेद अंसारी की बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में एसएचओ मंटू राम ने बताया कि वह बाइक चोरी के बाद थाना पर तैनात हुए हैं। कहा कि दोनो मामलों में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें