फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गिट्टी पर फिसली बाइक, विद्युत पोल से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के शंकरपुर-हनुमानगंज मार्ग पर छोड़हर गांव के समीप मंगलवार दोपहर सड़क पर बिखरी गिट्टी पर बाइक फिसलने से विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी श्री भगवान यादव (28) और बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी राजकुमार सिंह (35) मंगलवार को एक बाइक से शंकरपुर-हनुमानगंज मार्ग से हनुमानगंज की ओर जा रहे थे। छोड़हर गांव के समीप सड़क पर बिखरी गिट्टी पर अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने श्री भगवान यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार सिंह को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें